अपनी 5 सूत्री मांग को लेकर SDO से मिले पूर्णिया नागरिक सुरक्षा कोर इकाई के शिष्टमंडल

पूर्णिया : पूर्णिया नागरिक सुरक्षा कोर इकाई के तत्वावधान में एक शिष्टमंडल सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह नियंत्रक नागरिक सुरक्षा इकाई पार्थ गुप्ता से मिल अपना मांग पत्र उन्हें सौपा। इस दौरान शिष्टमंडल सर्वप्रथम सदर अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता को बुके देकर सम्मान किया। जिसके बाद शिष्टमंडल ने अपनी पाँच सूत्री मांग सौप कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे नागरिक सुरक्षा कोर पूर्णिया इकाई के स्वयंसेवक बिंदु कुमारी और अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्णिया जिले में हमलोग तकरीबन 300 के संख्या में है।

शिष्टमंडल ने कहा कि हमारे अधिकारियों के लापरवाही के कारण वर्तमान समय मे लगभग 100 स्वयंसेवक बचे हैं। हमारी पांच सूत्री मांगों में सबसे मुख्य मांग नियमित योगदान के साथ सही समय पर उचित मानदेय का भुगतान हो। वर्षो से कार्यरत स्वयंसेवक को विभाग के रिक्त पदों पर बहाल किया जाए। हम लोगों को साल में 15 से 20 दिन ही सेवा करने का मौका दिया जाता है। हम सभी चाहते हैं कि हम लोगों को नियमित कार्य दिया जाए। आगे नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवक क्या कुछ कहा आप भी सुनें।

यह भी पढ़े : Purnia तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड : पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मुख्य अभियुक्त सहित 5 अरेस्ट

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...