अब मगही और भोजपुरी के विरोध में उतरे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

Ranchi- शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर इंटरमीडिएट और मैट्रिक आधारित  परीक्षाओं में  मगही और भोजपुरी को बोकारो और धनबाद जिले से क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी से हटवाने की मांग की है. मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र  में जगरनाथ महतो ने लिखा है कि इन दोनों भाषाओं को इन जिलों में स्थानीय भाषा में शामिल किए जाने का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इस परिस्थिति में इन भाषाओं को इन जिलों में स्थानीय भाषा की श्रेणी से हटाया जाना श्रेयस्कर होगा.

Jagarnath ahto 1 1 22Scope News  बता दें कि इन दोनों भाषाओं को इन दोनों जिलों का क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी डाले जाने का स्थानीय लोगों और छात्रों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था. कई स्थानों पर मुख्यमंत्री के पुतले भी जलाये गये हैं.

अब स्थानीय निवासियों और छात्रों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इन दोनों भाषाओं को बोकारो और धनबाद से क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी से हटवाने की मांग कर इस मामले को तुल दे दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जिलों में इन भाषाओं को बोलने वालों की संख्या न के बराबर है, साथ ही किसी भी जिले में कौन सी भाषा को क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी में रखा जाय इसका फैसला पूरे राज्य में भाषावार सर्वेक्षण करवा कर किया जाय.

 

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...