पारसनाथ पहाड़ का पूरा इलाका आदिवासियों का हैः सालखन

JAMSHEDPUR: पारसनाथ पहाड़ का पूरा इलाका आदिवासियों के पूर्वजों का है. यहां पर आदिवासियों के भगवान मरांग बुरु विराजते हैं, यह कहना है आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्य और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू का. उन्होंने जैन धर्म के लोगों पर पारसनाथ पहाड़ी को हड़पने का आरोप लगाया है.

मारंग बुरु बचाओ भारत यात्रा की शुरुआत


आदिवासी सेंगेल अभियान समिति की ओर से आज मारंग बुरू बचाओ भारत यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया. यात्रा की शुरुआत जमशेदपुर से की गई, जहां काफी संख्या में आदिवासी सेगल अभियान के सदस्य शामिल हुए. इस अभियान की शुरुआत पूर्व सांसद सलखान मुर्मू ने की. मारंगबुरू बचाओ भारत यात्रा आज से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर सालखन मुर्मू ने कहा कि पारसनाथ का पहाड़ और पूरा इलाका आदिवासियों के पूर्वजों का है यहां पर आदिवासियों का भगवान मरांग बुरु विराजते हैं. लेकिन जैन धर्म के लोगों ने इसे हड़प लिया है और झारखंड सरकार ने भी 5 जनवरी 2023 को जैन की धरोहर सौंपने का लिखित दस्तावेज पेश कर दिया है.

सालखन मुर्मू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना


पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना

साधते हुए कहा कि यह सरकार आदिवासी विरोधी है और

आदिवासियों के भगवान को बेच दिया है. साथ ही सरना धर्म कोड लागू

करने की मांग की. केंद्र सरकार से सरना धर्म कोड लागू की मांग करते

हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय उनके साथ है.

1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति पर भी सालखन मुर्मू

ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उन्हें 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति कभी लागू हो ही नहीं सकता यह सरकार लोगों को और आदिवासियों पर ठग रही है.

रिपोर्ट: लाला जबीं

Related Articles

Video thumbnail
बिहार चुनाव: ST आरक्षित मनिहारी में JMM लड़ेगा चुनाव? अतरी में RJD के खिलाफ NDA से कौन?
03:19:45
Video thumbnail
कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हो रही झमाझम बारिश
01:44
Video thumbnail
झारखंड की बड़ी ख़बरें | Top News | Jharkhand News | | CM Hemant Soren | 22Scope
06:49
Video thumbnail
रांची ओरमांझी के जय हिन्द जेवलर्स में हुई लूट, हथियार के बल पर लाखों के जेवर लेकर हुए फरार
02:39
Video thumbnail
जमशेदपुर में JDU द्वारा मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन | Jharkhand News | 22Scope
01:51
Video thumbnail
मोदी कैबिनेट की बैठक में जातीय जनगणना कराने का फैसले पर क्या बोले राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा
01:59
Video thumbnail
मोदी जी से पूछ रहा बिहार कब पाकिस्तान से लेंगे बदला, जातिगत जनगणना पर क्या कहा पटना के लोगों ने..
20:07
Video thumbnail
81 डॉक्टरों को मिली प्रोन्नति तो नाराज 20 पहुंचे मंत्री इरफान के पास, स्टे ऑर्डर दिया तो फिर .....
05:31
Video thumbnail
30 अप्रैल को रिटायर होने वाले DGP अनुराग गुप्ता को क्या मिलेगा सेवा विस्तार या फिर छोड़ेंगे पद
04:56
Video thumbnail
धनबाद से पहलगाम कांड के तलाशे जा रहे तार, अब तक 5 आतंकी हुये गिरफ्तार, हो सकता है बड़ा खुलासा
07:27
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -