नहीं थम रहा कटिहार में चुनावी हिंसा का दौर

कटिहारः पंचायत चुनाव के बीच कटिहार में चुनावी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. जिले के कोढ़ा, मनसाही और हसनगंज पंचायतें चुनावी हिंसा का गवाह बन रही है.

पहली घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया पंचायत से जुड़ा है. जहां चुनावी रंजिश के कारण एक दूसरे के समर्थकों पर जमकर हमला किया गया. पूर्व मुखिया अनारुल ने पंचायत चुनाव में अपनी हार का ठीकरा मुखिया प्रत्याशी नजरुल पर फोड़ते हुए नजरुल और उनके बेटे की जमकर पिटाई की. घायल अवस्था में दोनों की चिकित्सा की जा रही है.

vlcsnap 2021 11 02 15h45m02s934 22Scope News

दूसरी घटना मनसाही प्रखंड से है. जहां वार्ड सदस्य संजय सिंह के पक्ष में मतदान नहीं करने पर नरेश साह को पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई.

तीसरी घटना हसनगंज प्रखंड की है, जहां नवनिर्वाचित मुखिया रुस्तम ने चुनाव में विरोधी खेमा को समर्थन करने पर अजमल का दोनों हाथ तोड़ दिया. भय और आतंक छाये में पूरा परिवार गांव से बाहर भागता फिर रहा है.

वोट नहीं देने की सजा में काट ली कान, थम नहीं रहा चुनावी हिंसा का दौर

Bihar Hockey World Cup 2030: बिहार में उतरेंगी दुनिया की शीर्ष...

Bihar Hockey World Cup 2030, पटना: बिहार में खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई...

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...