सरकारी विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन से बच्चों का चेहरा खिल उठा

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले का अरेराज प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी सरकारी विद्यालय में आज एक विशेष तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। बता दें कि इस विद्यालय का सबसे सुंदर व्यवस्था यह है कि प्रतिदिन बच्चे जब भोजन करते हैं उससे पहले मंत्रोच्चारण कर भोजन ग्रहण करते हैं। जो अन्य विद्यालयों मैं नहीं देखा जा सकता है। जिससे बच्चों को एक साथ मिल रही संस्कार के साथ शिक्षा
इस तिथि भोज में अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य नरायण दीक्षित, अंचलाधिकारी उदय प्रताप सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधा कुमारी और समाजसेवी मुन्ना कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।

आपकों बता दें कि सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए सरकार मिड डे मील सहित कई कार्यक्रम चला रही है। ताकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल सके। इसी कड़ी में तिथि भोजन योजना के तहत स्कूल में छात्रों के लिये विशेष भोज का भी आयोजन किया जा रहा है। तिथि भोज में समाज का कोई भी प्रतिष्ठित व्यक्ति अपनी जन्मतिथि व अन्य विशेष दिवस के मौके पर प्रारंभिक स्कूल के बच्चों के लिए खुद के खर्च से ‘तिथि भोजन’ का आयोजन कर सकता है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी यहा छठा तिथि भोज है। आज का तिथि भोज अरेराज के समाजसेवी मुन्ना उपाध्याय ने अपने निजी खर्च से स्कूल में ‘तिथि भोजन’ का आयोजन किया। जिसमें स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आलु परवल के साथ पनीर की सब्जी, चावल, दाल, पापड़, सलाद और दही लजीज पकवानों का आनंद लिया। तिथि भोजन के आयोनज से बच्चों में काफी खुशी थी।

इस तिथि भोज में एक साथ बच्चे और पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने बच्चों के साथ बैठकर स्वादिष्ट पकवान ग्रहण करते हैं। वहीं इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि आज तिथि भोज के अवसर पर इस विद्यालय में उपस्थित हुआ और भोजन भी किया। बच्चे के बीच में हमलोग तो एमडीएम के तहत तो भोजन तो कराते ही हैं। सरकार के द्वरा जो प्रावधानीक है उनके पोशन के लिए लेकिन आज तिथि भोज के अवसर पर उन्हें स्वादिष्ट और विशिष्ट भोजन करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिससे जो समाज के गरीब और वंचित वर्ग के बच्चे है उन्हें भी अवसर मिला है। इस तिथि भोज से बच्चों को कुछ हद तक संतुलित एवं पौष्टिक आहार की कमी दूर की जा सकती है।

यह भी देखें :

वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधा कुमारी ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। बच्चे के साथ बैठकर भोजन करने में और हम सभी शिक्षकों को कहेंगे कि जब भी विद्यालय भोजन हो उसमें जरुर शामिल हो और बच्चों के साथ बैठ कर खाएं जिससे बच्चों का आनंद दो गुना हो जाएगा। स्कूल के छात्रा खूशबू कुमारी ने बताया कि स्कूल में इतना स्वादिष्ट भोजन मिला है। बच्चों ने शिक्षा विभाग से हर दिन ऐसा स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाने की मांग कर दी।

यह भी पढ़े : उप विकास आयुक्त समीर सौरभ का हुआ तबादला, सम्मान सह विदाई

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...