Friend से मिलने निकले युवक का आठ दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन….

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के कारोबारी का पुत्र नमन सिंह बीते 21 सितंबर को लापता हुआ था जिसका सुराग अब तक नहीं मिला है। परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने युवक के दोस्त और उसके हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरपुर के भिखनपुरा के ईंट कारोबारी गोपाल सिंह और अधिवक्ता विद्योत्तमा सिंह ने बताया कि उनका इकलौता पुत्र वैशाली के एक इंस्टिट्यूट में बीबीए की पढ़ाई करता था।

रांची में पढाई के दौरान रांची के युवक वैभव उर्फ़ विशाल सिंह से उसकी दोस्ती हो गई थी। बीते 21 सितंबर को को युवक नमन अपने दोस्त से बात करने के बाद गाड़ी से निकला था। उसी दिन उसने अपनी मां से बातचीत के दौरान बताया कि वह अपने दोस्त, उसके माता पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ उसके दोस्त के बेगूसराय में स्थित घर पर है। इसके बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया। शाम में करीब साढ़े पांच बजे उसके दोस्त के पिता ने फोन कर बताया कि उसका गाड़ी मुंगेर के सांझी घाट के समीप खड़ी है लेकिन नमन वहां नहीं है।

नमन के परिजनों ने उसके दोस्त वैभव, वैभव के पिता विभूति सिंह, उसकी मां वीणा देवी समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है साथ ही उन्होंने एसएसपी से जांच की मांग की है। मामले पर मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी विक्रम सुहाग ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की अग्रिम कार्रवाई करते हुए गहनता और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    राहुल गांधी ने America में जो बोला वह बिल्कुल गलत है, चिराग ने…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Friend Friend Friend

Friend

Saffrn

Trending News

Digital Farming Mission: बिहार में गांव-गांव तैयार होंगे ‘डिजिटल कृषि योद्धा’,...

 बिहार सरकार गांव स्तर पर ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ तैयार करेगी। किसानों को बिहार कृषि ऐप के जरिए मौसम, बाजार भाव, उर्वरक और सरकारी योजनाओं...

Crime Control Update: बिहार में अपराधियों पर सख्ती, 4 महीने में...

 बिहार में जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 7624 अपराधियों को सजा दिलाई गई। 453 को उम्रकैद, 253 को 10 साल या अधिक की...

Bihar Health System Monitoring: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कंट्रोल सेंटर से...

 बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कमांड कंट्रोल सेंटर से जिला अस्पतालों की लाइव मॉनिटरिंग की। मरीजों ने अस्पतालों की सुविधाओं और इलाज...

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img