Advertisment
धनबादः सदर थाना क्षेत्र के विनोद बिहारी चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने चलती हाईवा को आग की लपटों को घिरा देखा. आनन-फानन में गाड़ी को सड़क खड़ा कर अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
Advertisment
बताया जा रहा है कि हाईवा एमपीएल से कोयला खाली कर लौट रहा था. सदर थाना क्षेत्र के विनोद बिहारी चौक के पास पहुंचते ही शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई .
ड्राइवर और खलासी किसी प्रकार कूद कर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफलता नहीं मिल सकी. बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया.
रिपोर्टः राजकुमार
Advertisement




