मनचलों से बचने के लिए बाइक से कूदी युवती, कंटनेर की चपेट में आने से मौत

Rohtas– मनचलों से बचने के लिए बाइक से कूदी युवती – डेहरी नगर थाना क्षेत्र में मनचलों से बचने के लिए एक युवती चलती बाइक से कूद गयी,

बाइक से कूदते ही वह अपने पीछे आ रही कंटनेर की चपेट में आ गयी

और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. युवती को कंटेनर की चपेट में आता देख कर युवक भी भाग निकले.

घटना डीपो नहर के पास एनएच टू की है.

हादसे से बाद कंटेनर चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी.

चलती बाइक से कूदने से पहले बचाओ -बचाओ चिल्ला रही थी युवती

वारदात की जानकारी मिलते ही डिहली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया.

प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र सिंह के अनुसार एनएच 2 फोरलेन पर एक बाइक

पर दो युवकों और एक युवती सासाराम से डेहरी की ओर जा रहे थें.

बाइक से कूदी युवती – युवती बाइक से बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी.

जहां स्पीड ब्रेकर के पास बाइक स्लो होने के साथ ही युवती कूद पड़ी और पीछे से आ रही कंटेनर की चपेट आ गयी.

युवती किसके साथ निकली थी परिजनों को इसकी जानकारी नहीं

मृतक युवती डिहरी नगर थाना क्षेत्र के मौनिया बिगहा के वार्ड 8 निवासी रामजी रजक की पुत्री मधु कुमारी बतलायी जा रही है.

मृतक के मां बिंदु देवी का कहना है कि

किसी का फोन आने के बाद युवती घर से निकली थी. फोन किसका था,

परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है.

डिहरी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा है कि कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है,

पूरे मामले की जांच की जा रही है, उन युवकों की भी पहचान करने की कोशिश जारी है.

  रिपोर्ट-दीनानाथ

सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के साथ विभागीय बैठक में संजय यादव की उपस्थिति को बनाया मुद्दा

सड़क हादसे में बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की मौत

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...