फर्जी डाटा पेश कर रही है सरकार, मंत्री के माफी मांगने तक सदन में नहीं आएंगे तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाया फर्जी डाटा पेश करने का आरोप

Patna-नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार पर गलत डाटा पेश करने

का गंभीर आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार मनरेगा का फर्जी डाटा पेश

कर गरीबों के साथ कुठाराघात कर रही है.

विभाग की बेबसाइट के अनुसार 1 करोड़ 53 लाख श्नमिकों ने  काम की मांग की थी,

जिसमें से 61 लाख श्रमिकों को काम दिया गया. लेकिन सच्चाई यह है कि 45 लाख श्रमिकों को काम दिया गया.

इसमें से भी मात्र 14 हजार श्रमिकों को ही सौ दिन काम दिया गया.

यह हालत तब है जब बिहार में मनरेगा की मजदूरी सबसे कम है.

गलत आंकड़ों को पेश कर अधिकारी नेताओं को बेबकूफ बना रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अब शराब पीने के बजाय शराब की बिक्री

करने पर कार्रवाई की बात कह रही है. सरकार की कोशिश सिर्फ लोगों को मुद्दे से भटका की है.

इस बीच तेजस्वी यादव के जवाब में मंत्री श्रवन कुमार ने दावा किया है कि हमने कोई गलत दावा पेश

नहीं किया है. तेजस्वी यादव ने जो और डेटा लिया है वह किसी गलत वेबसाइट का है. सदन नियम कानून से चलता है.

तेजस्वी को बिहार के जनता को बताना चाहिए कि गलत डाटा पेश क्यों किया? लेकिन  तेजस्वी यादव अपनी

बात पर अड़े रहें और कहा कि हमने कोई गलत डाटा पेश नहीं किया, वह या तो माफी मांगे या इस्तीफा दे.

बिहार शरीफ में आपदा पीड़ित परिवारों को मंत्री श्रवण कुमार ने दी सहायता राशि

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...