बिहार में अपराधियों का कहर जारी, लड़की को गोली मारकर किया घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों ने मंगलवार की शाम एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बेंखौफ अपराधियों ने एक लड़की को गोली मार कर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के सरौज गांव की है। घायल लड़की की पहचान सरौजा गांव के रहने वाले उमेश पासवान की 18 वर्षीय पुत्री बंधन कुमारी के रूप में की गई है।

घायल बंधन कुमारी ने बताया कि घर में देर शाम बैठे हुए थे अचानक बिजली का लाइट कट गया। लाइट काटने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकले इस दौरान अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली मारने के बाद बंधन कुमारी बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। गली की आवाज सुनकर लोग उसके पास दौड़े तब तक मैं अपराधी वहां से फरार हो गया।

घायल अवस्था में बंधन कुमारी को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। महेश घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वीरपुर थाना पुलिस को दी मौके पर वीरपुर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी बंधन कुमारी को किस लिए गोली मारी है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: