Banka : बारात निकलने से पहले निकली अर्थी, सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक, कल होनी थी शादी

Banka : बांका जिला के कटोरिया आनंदपुर सीमा से सटे कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया भैरोगंज रोड स्थित करिगंवा पुल से गिरने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणडीह गांव के हंसदेव हांसदा का 22 वर्षीय पुत्र अमन हांसदा बताया गया है। जिसकी कल शादी होने वाली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त युवक बाइक द्वारा अपनी बहन को पहुंचाने कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मालवथान के निकट स्थित बहन के ससुराल गया था। जहां से वापस लौटने के दौरान करिंगवा पुल के पास मोड़ पर मुड़ने के दौरान तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पुल के नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक सवार अमन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आस-पास के ग्रामीणों द्वारा युवक की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर अमन के जिंदा रहने की आश में उसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

आज मंडल का कार्यक्रम था इधर घटना की सूचना पाकर कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक सुभाष पासवान ने सदल बल अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की। साथ ही आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। वहीं चिकित्सक डॉक्टर विनोद कुमार द्वारा अमन को मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता, मां रूक्मणि हेम्ब्रम और बड़ा भाई श्रीलाल हांसदा सहित अन्य परिजनों के चीत्कार से अस्पताल परिसर में मातमी सन्नाटा पसर गया।

परिजन द्वारा बताया गया कि रविवार को अमन की शादी होने वाली थी। जिसको लेकर शनिवार को मंडप का कार्यक्रम था एवं रविवार को झाझा के बरमसिया गांव बारात जाने वाली थी। बहन को उसके ससुराल में कुछ जरूरी काम होने के कारण अमन उसे पहुंचाने गया था। इधर, शादी से पहले ही अमन की मौत हो गई।

यह भी पढ़े : बांका पहुंचे सम्राट, कहा- पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा तिलडीहा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

banka banka banka banka banka
Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img