सहरसा में पुलिस का अमानवीय चेहरा, बीच सड़क पर फौजी को पीटा

सहरसा : बिहार की सहरसा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक फौजी को बीच सड़क पर पीट दिया.

इस मामले में आर्मी के जवान ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है.

सहरसा की एसपी लिपि सिंह ने सदर एसडीपीओ संतोष कुमार को जांच के आदेश दिए हैं.

पंजाब के अमृतसर में कार्यरत हैं आर्मी जवान

सौर बाजार स्थित चंदौर के आर्मी जवान ब्रजेश कुमार इन दिनों छुट्टी में अपने घर आए हैं.

वह अभी पंजाब के अमृतसर में कार्यरत हैं.

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 13 जुलाई की शाम

शहर के थाना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट की जांच की जा रही थी.

वह अपनी बाइक से आ रहे थे और उनके पास हेलमेट नहीं था. वहां उपस्थित कुछ सिपाही और एएसआई ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया.

थाना चौक से सदर थाना तक मारते हुए लाया- फौजी

ब्रजेश ने बताया, ‘खुद को फौजी बताने पर भी वे मुझे थाना चौक से सदर थाना तक मारते हुए लाए. मैंने बार-बार कहा कि मैं आर्मी में हूं, लेकिन मेरे बात को अनसुना किया गया. उन्होंने कहा कि तुम झूठ बोलते हो. आज तुमको पुलिस की ताकत दिखाता हूं. थाने में कमरा बंद करके लाठी-डंडे से बहुत मारा और गाली-गलौज की. मुझसे जबरदस्ती कागज पर लिखवाया गया कि मैंने पुलिस के साथ हाथापाई की. इस कारण मुझे थाना लाया गया और अपने जिम्मेवारी पर मुझे छोड़ा गया.’

इस मामले में सहरसा के एसपी लिपि सिंह ने बताया कि वीडियो मीडिया के माध्यम से मिला है. मैंने एसडीपीओ सदर से उसकी जांच करने को कहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित करवाई की जाएगी.

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...