मुंगेर की भोली भाली जनता को नहीं पता कब है चुनाव

मुंगेर : लोकसभा चुनाव का पर्व चल रहा है। देश सहित बिहार में भी दो चरण के चुनाव हो चुके हैं। जबकि तीसरे चरण का चुनाव मंगलवार यानी सात मई को होना है। वहीं मतगणना चार जून को होना है। इस बीच चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुंगेर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर मिल रही है। न्यूज 22स्कोप के रिपोर्टर ने चुनाव के बीच जनता के मन को जाना है। बेहद ही नेताओं और पार्टियों के लिए सोचने वाली खबर है।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

आपको बता दें कि विकास की किरणों से महरूम मुंगेर संसदीय क्षेत्र के मय पंचायत की भोली-भाली जनता को यह पता नहीं है कि यहां चुनाव कब है। अभी तक इस पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी नीतीश कुमार को छोड़कर कोई प्रत्याशी मतदाता के बीच नहीं पहुंचे हैं। इसलिए यहां के मतदाता का कहना है कि जो आया है उसे ही अपना आशीर्वाद देंगे। क्योंकि सड़क तो है पर नल नहीं, बिजली है तो पंखा नहीं, जमीन है तो घर नहीं, पानी के लिए तो यहां जानवर से लेकर इंसान को तरसना पड़ रहा है। ऐसे में जनता में खास नाराजगी सरकार के प्रति देखी जा रही है। जिसका फायदा यहां किसी भी प्रत्याशी को मिल सकता है। बता दें कि मुंगेर में चौथे चरण में 13 मई को चुनाव होना है।

यह भी पढ़े : मोदी की हुंकार, कहा- मुंगेर की ये धरती… स्वाभिमान की धरती है

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...