Dhanbad : घर में घुसकर आदिवासी युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, तीन हिरासत में…

Dhanbad : धनबाद से सनसनीखेज मामला सामना आ रहा है जहां अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर एक आदिवासी युवती की हत्या कर दी है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Gumla में शराब पिलाकर विधवा के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज… 

यह पूरी घटना गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के बरियो की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची गोविन्दपुर थाने की पुलिस पहुंच चुकी है। मौके पर DSP शंकर कामती, इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Dhanbad : ग्रामीणों ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त युवती घर मे अकेली थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक घर में जबरदस्ती घुस आए और युवती की हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या से पहले युवती का दुष्कर्म हुआ है। युवती ने घटना से पहले 112 नंबर पर कॉल भी किया था लेकिन उसे कोई सहयोग नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में सियार ने अचानक किया हमला, 9 लोग गंभीर रुप से जख्मी, दहशत का माहौल… 

हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणो की माने तो आसपास में अवैध शराब की बिक्री जोर-शोर से होती है। यहां पर हमेशा शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH अस्पताल लाया है। घटना के बाद जीप सदस्य लक्ष्मी मुर्मू एवं 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्ट करने की मांग कर रहे हैं तथा आरोपियों को फांसी की सजा देने की भी मांग की जा रही है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...