Advertisment

शहर में लागू हुआ मास्टर ट्रैफिक प्लान, अतिक्रमण के खिलाफ भी चला अभियान

आराः  भोजपुर एसपी के निर्देश पर आरा नगर निगम और प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कई दुकानों का बुलडोजर लगा कर तोड़ा गया। अवैध कब्जा हटते ही सड़के साफ और चौड़ी दिखने लगी।

इधर करीब एक माह की तैयारी के बाद मंगलवार को शहर में मास्टर ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया। शहर में मास्टर ट्रैफिक प्लान का असर भी दिखने लगा। शहर का नजारा बदला-बदला दिख रहा है, शहर में अब कहीं वाहनों का शोर सुनाई नहीं पड़ रहा। हर मोड़ पर पुलिस की मौजूदगी देख लोगों में सुकून मिल रहा है।

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि ट्रैफिक दुरुस्त करने में पब्लिक का सहयोग मिल रहा है। इसी तरह पब्लिक का सहयोग मिलता रहा, तो आने वाले दिनों में शहर की ट्रैफिक की समस्या पूरी तरह दूर हो जायेगी।

रिपोर्टः नेहा गुप्ता

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...