SDO के नेतृत्व में शहर में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

जहानाबाद : जहानाबाद शहर में एसडीओ और नगर परिषद के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। शहर के अरवल मोड़ से लेकर मुख्य बाजार में अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर परिषद के अधिकारी घूम-घूम कर सड़कों को अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध तरीके से वहां खड़ा करने वाले एवं फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और कई लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया।

साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी। अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान से सड़कों को अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने इस अभियान को लेकर बताया लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर में फुटपाथ दुकानदारों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदार दुकानों के बाहर अवैध तरीके से सड़कों को कब्जा किए हुए हैं। जिसको लेकर या अभियान चलाया गया है।

साथ ही इस दौरान वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई और दुकानदारों और वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही हिदायत देते हुए अगली बार पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। गौरतलब हो की शहर में सड़कों के किनारे दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिसके कारण राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानी होती थी। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा यह अभियान चलाया गया है जो आगे निरंतर जारी रहेगा।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...