Advertisment

पत्थरों की अवैध ढुलाई कर रहे दो ट्रक को खनन विभाग ने किया जब्त

कटिहार : कटिहार के मनिहारी-अमदाबाद मुख्य मार्ग बाबूपुर इनायतपुर के पास से पत्थरों की अवैध ढुलाई कर रहे दो ट्रक को खनन विभाग ने जब्त किया है. यह कार्रवाई एमवीआई और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की है. कार्रवाई के बाद दोनों ओवरलोडेड ट्रक को मनिहारी थाने के हवाले कर दिया.

जिला एमवीआई अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी नियमों को ताक में रखकर दोनों ट्रक द्वारा ओवरलोडिंग के साथ पत्थरों की अवैध ढुलाई कर रहा रहा था. इसी को लेकर ओवरलोडिंग को लेकर एमवीआई ने दो लाख का जुर्माना भी लगाया है. अब इस मामले पर खनन विभाग भी दोनों ट्रक पर अलग से कार्रवाई करेंगे. जिला एमवीआई अधिकारी ने कहा कि ओवरलोडिंग के खिलाफ कटिहार जिला प्रशासन का मुहिम लगातार जारी है.

 

रिपोर्ट : श्याम

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...