भोजपुर: भोजपुर में मंगलवार को बदमाशों ने एक युवक को क्रिकेट खेलने के दौरान गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा गांव में स्थित खेल मैदान की है जहां मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक ठेकेदार के बेटे को गोली मार दी। घायल की पहचान मटियारा गांव निवासी सुरेश कुमार सिंह का पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में की गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे तभी चार हथियारबंद बदमाश पहुंच कर उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। जब छात्र जाने से मना करने लगा तो बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।
यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में Bike सवार दो दोस्त की मौत, आक्रोशित लोगों ने…
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट
Cricket Cricket
Cricket


















