गोली मारकर युवक की हत्या, मौके से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद

रोहतास : खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है जहां बिक्रमगंज के करियावा बाल के पास एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम दीपक सिंह है, जो बरना गांव का रहने वाला है। वहीं रोहतास पुलिस को मौके से देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद होने के बाद मामला हत्या या फिर आत्महत्या के बीच उलझ गई है। एफएसएल की टीम इसकी जांच कर रही है। बड़ी बात है कि वह कल अपनी बहन के यहां गया हुआ था और आज उसकी लाश मिली है।

SDPO कुमार संजय मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की

सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक की उम्र 26 साल थी। जो बरना गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह ट्रैक्टर को किराए पर चलवाता था। आज सुबह-सुबह उसके लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसडीपीओ ने बताया कि दीपक सिंह कल अपनी बहन के यहां नउआ गया हुआ था। लौटते समय उसके भांजा ने उसे आधे रास्ते तक बाइक से छोड़ भी दिया था। लेकिन फिर वह कहां गया किसी को जानकारी नहीं है। आज सुबह-सुबह उसकी लाश मिली तो परिजनों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि युवक के कनपटी में गोली मारी गई है और मौके से देशी कट्टा, कारतूस एवं खोखा भी मिले हैं।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान पर की फायरिंग

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...