मंईयां सम्मान योजना: लाभुकों के राशन कार्ड का चल रहा सत्यापन, फर्जीवाड़ा रोकने की पहल

रांची : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को पारदर्शी ढंग से लागू करने के लिए लाभुकों के राशन कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड के साथ राशन कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है।

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में चल रहे इस सत्यापन अभियान के तहत लाभुकों की पहचान राशन कार्ड के माध्यम से की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया फर्जी लाभुकों की पहचान और डुप्लीकेसी को रोकने में प्रभावी सिद्ध हो रही है।

कुछ जिलों में राशन कार्ड की डुप्लीकेसी के संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

सत्यापन के लिए विभाग राशन कार्ड पोर्टल के एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (API), नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) जैसे तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रहा है।

सरकार की मंशा है कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं पात्र महिलाओं को मिले, जो सही दस्तावेजों के साथ पंजीकृत हैं।


Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...