CM Yogi : देश के लिए हम सत्ता ठुकरा सकते हैं, इंडी गठबंधन वाले नहीं

रहेगा। CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार देश के विकास और विकसित भारत की संकल्पना में अगर कभी बाधित बनेगी तो हम सत्ता को ठुकरा देंगे।

डिजीटल डेस्क : CM Yogi आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराष्ट्र के मालेगांव कैंप में चुनावी जनसभा करते हुए इंडी गठबंधन और उसके घटक दलों को निशाने पर लिया। कहा कि इंडी गठबंधन वालों के पास देश के विकास को लेकर न तो कोई विजन है और न ही मिशन। वे लोग केवल किसी भी तरह सत्ता हासिल करना चाहते हैं और केवल देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं जबकि हमारे लिये देश सर्वोपरि है। हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे और जरूरत पड़ी तो सत्ता को ठुकरा सकते हैं लेकिन देशहित या राष्ट्र प्रथम रहेगा। CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार देश के विकास और विकसित भारत की संकल्पना में अगर कभी बाधित बनेगी तो हम सत्ता को ठुकरा देंगे।

CM Yogi ने इसी क्रम में आगे कांग्रेस को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि अब महात्मा गांधी, सरदार पटेल और लोकमान्य तिलक के नेतृत्व वाली कांग्रेस नहीं है, बल्कि यह सोनिया और राहुल गांधी वाली कांग्रेस है।
मालेगांव की सभा में सीएम योगी

CM Yogi ने कहा – मौजूदा कांग्रेस गांधी, तिलक और पटेल वाली नहीं

CM Yogi ने इसी क्रम में आगे कांग्रेस को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि अब महात्मा गांधी, सरदार पटेल और लोकमान्य तिलक के नेतृत्व वाली कांग्रेस नहीं है, बल्कि यह सोनिया और राहुल गांधी वाली कांग्रेस है। यही वजह है कि इस परिवर्तित कांग्रेस के लिए देश मायने नहीं रखता है। इन्हें तो सिर्फ सत्ता दिखती है। ये लोग कंगाल पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। खाते तो हिंन्दुस्तान का हैं, लेकिन गाते पाकिस्तान के लिए हैं। इन्हें वहीं जाकर भूखों मरना चाहिए।

CM Yogi बोले – औरंगजेब वाला जजिया कर लगाना चाह रही कांग्रेस

CM Yogi आदित्यनाथ ने शनिवार को मालेगांव कैंप में धुले लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष भामरे के पक्ष में सभा करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला बोला। कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर उस पर टैक्स लगाना चाहते हैं। कांग्रेस का विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें कांग्रेस को सिरे से खारिज करना है।

CM Yogi ने कहा कि इंडी गठबंधन के एक प्रत्याशी के लिए मुंबई ब्लास्ट का दोषी इकबाल मूसा वोट मांगते हुए दिखाई दे रहा है, क्या इसे आप स्वीकार करेंगे? इंडी गठबंधन के घोषणा पत्र पर नजर डालें तो वह मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के आरक्षण पर सेंध की बात है। इसके जरिये यह लोग मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं।

बाबा साहेब हमेशा धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। यह उनका अपमान कर रहे हैं। ये लोग अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने की छूट देना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। CM Yogi ने कहा कि आज यूपी में एक भी स्लाटर हाउस नहीं है।

CM Yogi आदित्यनाथ ने शनिवार को मालेगांव कैंप में धुले लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष भामरे के पक्ष में सभा करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला बोला।
फाइल फोटो

CM Yogi बोले – यूपी में 7 साल से एक भी दंगा नहीं, सारे दंगाई जहन्नु पहुंचाए गए

मालेगांव में CM Yogi अपने पूरे रौ में रहे। उन्होंने कहा कि यूपी में साढ़े 6 करोड़ मुस्लिम आबादी है, लेकिन पिछले सात वर्षों में एक भी कर्फ्यू-दंगा नहीं हुआ है। यूपी में जहां-जहां बड़े-बड़े माइक लगे थे, सब उतार कर रख दिये गए हैं। अब सड़क पर नमाज नहीं होती है।

वहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पाले हुए जितने भी दंगाई और बड़े-बड़े माफिया थे, आज उनकी राम नाम सत्य की यात्रा निकल चुकी है। कुछ लोग तो बोलते थे कि साहब हमें जेल डाल दीजिए, लेकिन मैंने कहा कि जेल नहीं तुम्हारी जगह जहन्नुम है और ऐसे माफिया को वहां पहुंचा दिया गया है।

CM Yogi ने पीएम मोदी और नितिन गडकरी के कार्यों को गिनाया

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 साल बाद अयोध्या में भव्य मंदिर बनाकर रामलला को विराजमान कर दिया है। कांग्रेस के लोग कहते थे कि अगर अयोध्या को लेकर हिंदू पक्ष में फैसला आएगा तो दंगे होंगे। खून की नदियां बहेंगी और भारत पर हमला हो जाएगा। शायद ये लोग भूल गए कि यह नया भारत है। यह बोलता नहीं है, करके दिखाता है।

हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाकर दिखा दिया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के 140 करोड़ लोगों की भावना का प्रतीक है।

विकास की चर्चा करते हुए CM Yogi ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐसा जाल बिछाया है, जिसे दुनिया देखती रह जाती है।

Share with family and friends: