सहरसा में अपराधियों का तांडव, देर रात कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों का तांडव देखने को मिला. जहां देर रात 30 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी संजीत कुमार अग्रवाल उर्फ गुड्डू को अज्ञात अपराधियों ने घर के सामने गोली मारकर घायल कर दिया. आनन-फानन में परिजनों ने घायल को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक स्थित गायत्री नर्सिंग होम वार्ड नंबर 19 का बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार और थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

मालूम हो की घायल संजीत कुमार अग्रवाल उर्फ गुड्डू अपनी दुकान अमरदीप वस्त्रालय को बंद करके घर जा रहा था, उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने ठीक उनके घर के सामने गोली मारकर फरार हो गया. हालांकि गोली मारकर भागते हुए अपराधियों का फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त करने में जुट गई है. जख्मी को सीने में गोली लगी है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

इलाज कर रहे डॉक्टर अजय कुमार सिंह की माने तो जख्मी की स्थिति बहुत नाजुक है. इसको पीछे से साइड से छाती में गोली लगी है और आगे से निकल गया है. उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादा संभावना है कि दाहिने साइड से फेफड़ा को डैमेज करते हुए लिवर को टच किया है और आगे होकर निकल गया है.

रिपोर्ट : राजीब झा

यहां की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई …

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...