राज्य सभा चुनाव में गठबंधन से अलग हो सकती है कांग्रेस की राह

Ranchi-राज्य सभा चुनाव को लेकर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने गठबंधन से अलग अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है. रामेश्वर उरांव ने कहा  है कि कांग्रेस राज्य सभा चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. क्योंकि विधान सभा चुनाव राज्य सभा  चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी.

रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारी कोशिश स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देने की होगी, ताकि स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता मिल सके. लेकिन  इस मामले में अंतिम निर्णय आलाकमान का होगा.

यहां बता दें कि राज्य में राज्य सभा की दो सीटे खाली हो रही है, 24 मई को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जबकि 31 मई तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. झारखंड में खाली होने वाली दो सीटो में से राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार और मुख्तार अब्बास नकवी का है. इनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है.

राज्य सभा चुनाव को लेकर सभी दल जोड़ तोड़ में लगे हुए है. 81 सीटों में झामुमो- 30, कांग्रेस पास-17, राजद-1, भाजपा-26, आजसू 2 और एनसीपी के पास कुल 1 विधायक है.

यहां यह बताना भी जरुरी है कि पहली वरीयता के लिए 28 मतो की जरुरत पड़ेगी, इस प्रकार देखा जाय तो सता पक्ष एक सीट आसानी से निकाल सकता है. क्योंकि कांग्रेस और राजद को जोड़कर झामुमो के पास कुल 30 विधायक हैं.  

BPSC पेपर लीक मामला: NIT का छात्र निकला गिरोह का सरगना !

IAS Pooja Singhal: सीएम के पूर्व पीए रवि केजरीवाल से ईडी की पूछताछ

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...