Commercial Advertisment

प्रदूषण से त्रस्त झरिया के लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजा हस्ताक्षर युक्त त्राहिमाम संदेश

झरियाः कोयलांचल में प्रदूषण विकराल रूप ले चुकी है. प्रदूषण खिलाफ पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव और सहयोगियों हस्ताक्षर अभियान चलाया. हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत 13 जून से की गई थी. अभियान के तहत 5235 लोगों ने हस्ताक्षर किया. अभियान के 25वें दिन झरिया डाकघर के मुख्य डाकपाल हरेंद्र नाथ सिन्हा के माध्यम से हस्ताक्षर युक्त जन आवेदन सह त्राहिमाम संदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा गया.

प्रदूषण से त्रस्त झरिया के लोग

पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा अधिकृत आउटसोर्सिंग कंपनी सारे नियमावली को ताक पर रखकर आसमान से मौत बरसा रही है. ट्रांसपोर्टर भी कोयला ढुलाई में सारे नियमावली का उल्लंघन कर सड़कों पर चलना दुश्वार कर दिया है. हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. हम झरिया वासियों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मूकदर्शक बनी बैठी है. मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन के नेता ट्रेडिंग करने में लगे हुए हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि सारे मॉनिटरिंग करने वाले की हिस्सेदारी तय हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि हमारी सांसो पर भी हमारा हक नहीं रहा हम शुद्ध हवा के लिए भी तरस रहे हैं. हमारा ऐतिहासिक झरिया शहर अपनी विशेषता से धूमिल होता जा रहा है. उपरोक्त सभी सवाल पर हम लोग बेहद चिंतित एवं परेशान हैं. हम झरिया वासी सूबे के मुखिया से यह मांग करते हैं. अपनी निगरानी में एक विशेष टीम बनाकर कोयलांचल की वस्तु स्थिति का आकलन करा ले कि किस प्रकार से यहां की कोल कंपनी अपनी हठधर्मिता से यहां के लोगों के साथ अत्याचार और अन्याय कर रहे हैं.

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...