Ramgarh से गाड़ियों से बैट्री व टायर गायब करने वाला धराया, सामान के साथ…

Ramgarh : रामगढ़ एसपी को विगत कुछ महीनों से रामगढ़ थाना अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर टायर और बैट्री चोरी की घटना घटित हो रही थी। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। एसपी अजय कुमार, रामगढ़ के द्वारा परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

Ramgarh : आरोपी के पास से टायर सहित कई सामान बरामद

गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों का पता लगाते हुए ग्राम सोसो, उसरा थाना – रजरप्पा से नवल किशोर महतो को गिरफ्तार किया। पकड़ाये व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ करते हुए उनका अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया एवं उनके निशानदेही स्थान पर छापामारी कर रामगढ़ थाना में ट्रक/ट्रर्बो से चोरी गई कुल 6 टायर बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें- Saraikela : जब चंपाई सोरेन ने सरायकेला पहुंचते ही कहा जय श्री राम फिर जो… 

इसके साथ ही रामगढ़ थाना के चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त टेलर से चोरी गई 6 टायर एवं दो बैट्री को अभियुक्त के सोसो, बासवाड़ी स्थित बंगला ईंट भट्टा के पास से जब्त किया गया है। साथ हीं टायर और बैट्री चोरी के काण्डों में प्रयुक्त किये गये बोलेरो वाहन  के साथ-साथ टायर खोलने हेतू उपयोग किये गये औजार को जप्त किया गया। जांच के दौरान पकड़ाये व्यक्ति नवल किशोर महतो का पहले से ही पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...