गुमला जिले में अगस्त माह गरीबों को नहीं मिल रहा है सरकारी राशन किसी बड़े घोटाले की आशंका

गुमला:  जिले के राशन डीलर्स ने मुख्यालय में गोलबंद होते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के विरुद्ध अपना विरोध जताते हुए बताया कि गुमला जिले के राशन डीलर्स को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 केजी मिलने वाला राशन पिछले वर्ष दिसंबर माह का  नहीं मिल पाया था, जिसके कारण वे लोग भी गरीबों के बीच उसे राशन को नहीं बांट पे।

साथ ही साथ इस वर्ष अगस्त माह में भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।जिसके कारण लाभुकों के बीच राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है।इससे उनके ऊपर जनता का उनके ऊपर अनावश्यक दबाव पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि उन्हें दिसंबर 2022 में  डोर स्टेप डिलीवरी के द्वारा जो राशन डीलर्स के दुकान तक पहुंचाया जाना था। वह पहुंचाया नहीं गया और डी एस डी के द्वारा विभाग में राशन डीलर तक राशन पहुंचाने का रिपोर्ट दे दिया गया। जिसके कारण उन्हें राशन वितरण के लिए नहीं मिल पाया। वही अगस्त माह में भी उनका आवंटन नहीं मिल पाने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे तो  डीलरों के द्वारा राशन नहीं दिए जाने तथा गबन करने के कई मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार राशन डीलरों ने ही विभाग और गोदाम पर राशन का गबन करने का आरोप लगाया है। मामला जो भी हो जरूरत है उस की निष्पक्ष जांच की ताकि लाखों गरीबों को उनका निवाला मिल सके।

इस मामले की गहराई से जांच करने पर किसी बड़े घोटाले का पर्दाफाश भी हो सकता है। ऐसे भी गुमला जिला में जगह-जगह राशन से कटौती पूरे माह का राशन गुल हो जाना, राशन कार्ड बनाने में हेरा फेरी जैसी शिकायत आते रहती है।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...