चुनाव में दिखेगा CM के विकास का परिणाम, मंत्री विजय चौधरी ने इफ्तार पार्टी को लेकर कहा…

पटना: रविवार की शाम CM नीतीश कुमार ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इफ्तार पार्टी का कुछ मुस्लिम संगठनों ने बहिष्कार किया जिसके बाद राज्य में राजनीति तेज हो गई है। मामले को लेकर अब मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि CM की इफ्तार पार्टी का कुछ लोगों ने बहिष्कार किया लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में बहुत सारे लोग आये थे और इसका मतलब है कि बहिष्कार का कोई असर नहीं हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा ही अल्पसंख्यकों के लिए काम किया है।

यह भी पढ़ें – Saharsa में अचानक सड़क पर भिड़े दो महिला और एक पुरुष, मामला निकला ऐसा कि…

धार्मिक संगठनों को सियासी रूप नहीं लेना चाहिए और जिन राजनीतिक दलों के चक्कर में कुछ संगठन पड़े लेकिन इसका कोई फर्क इफ्तार पार्टी पर नहीं पड़ा। विजय चौधरी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल हैं, जो हताश और निराश हैं तो ऐसे में वे लोग अपनी हताशा का परिचय दे रहे हैं। यह सबको पता है कि CM नीतीश कुमार ने ही राज्य के अल्पसंख्यकों का विकास किया है। सीएम के काम का परिणाम एक बार फिर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   कानून तोड़ने वाले को तोड़ देगी Bihar Police, CM ने दी खुली छूट

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...