Advertisement
Advertisement

PACS Election : जिले में पूर्ण पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है द्वितीय चरण का मतदान

बेतिया : बेतिया पैक्स निर्वाचन-2024 के मद्देनजर आज यानी बुधवार को द्वितीय चरण अंतर्गत जिले के तीन प्रखंडों मझौलिया बैरिया एवं पिपरासी में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच पूर्ण पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान केंद्रों पर चच्चे-चप्पे पर पुलिस एवं दंडाधिकारी आदि की प्रतिनियुक्ति जिला प्रशासन द्वारा की गई है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण स्वच्छ एवं निष्पक्ष पैक्स निर्वाचन संपन्न कराया जा सके। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने मझौलिया एवं बैरिया प्रखंड के 15 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गई।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र मझौलिया एवं बैरिया का भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मझौलिया एवं बैरिया द्वारा बताया गया कि आज हुए मतदान का मतगणना कल यानी 28 नवंबर को प्रातः आठ बजे से प्रारंभ की जाएगी। मतगणना केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास की अलग-अलग व्यवस्था सहित मानक के अनुरूप अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

यह भी देखें :

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मझौलिया एवं बैरिया को निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखी जाए। मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लें ताकि निर्बाध तरीके से मतगणना कार्य संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर बेतिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेतिया-1 एवं बेतिया-2 सहित अन्य स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : PACS Election के पहले चरण का मतदान जारी, आज ही होगी मतगणना

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...