PACS Election के पहले चरण का मतदान जारी, आज ही होगी मतगणना

पटना: बिहार में पैक्स चुनाव को लेकर आज पहले दिन मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम के साढ़े चार बजे तक चलेगा। पहले चरण में राज्य के सभी 38 जिलों के 137 प्रखंड के 1550 पैक्स में वोटिंग हो रही है। इनमे सबसे अधिक पटना के आठ प्रखंड के 78 पैक्स में वोटिंग हो रही है। पैक्स चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किये गए हैं। लखीसराय, मुंगेर और जमुई के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोटिंग तीन बजे ही खत्म हो जाएगी। पैक्स चुनाव की खासियत है कि इस बार मतगणना भी मतदान के दिन ही संपन्न हो जाएगी।

इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने जिलों के डीएम को दिया है। पैक्स चुनाव को लेकर पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगायी गई है। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पर्याप्त सशस्त्र बल तैनात हैं। इसके साथ ही मतदान के दौरान मतदान केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

मतदान केंद्र के अंदर पीठासीन पदाधिकारी को छोड़कर किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि राज्य के सभी 534 प्रखंडों के सभी पंचायत के पैक्स में अध्यक्ष का चुनाव होना है। पैक्स चुनाव पांच चरणों में कराई जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Apartment में संदिग्ध स्थिति में मिला नाबालिग का शव, लोगों ने की आगजनी

PACS Election PACS Election PACS Election

PACS Election

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...