निगम चुनाव लड़ेंगे राजद युवा के सचिव, इस पद पर ठोकी अपनी दावेदारी

मुजफ्फरपुर : नगर निगम चुनाव को लेकर अब राजद युवा के सचिव ने दावेदारी ठोक दी है. उन्होंने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर चुनाव लड़ने का एलान किया है.

दरअसल बिहार पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद अब नगर निगम चुनाव को लेकर तमाम प्रत्याशी अपनी दावेदारी को लेकर जुट गए हैं. इसी क्रम में राजद के युवा प्रदेश सचिव ने भी अब अपने दावेदारी को लेकर चुनाव में उतरने की बात कही है. इसके लिए नगर विकास विभाग को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है और बताया कि मेयर और डिप्टी मेयर की खरीद-फरोख्त को खत्म करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम में अहम परिवर्तन के बाद युवाओं की भूमिका अब और बढ़ेगी.

इस बाबत प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रदेश सचिव रतन कुमार ने अपनी दावेदारी अब मुजफ्फरपुर नगर निगम में आजमाने की पेशकश कर दी है. अब तक के कार्य को लेकर जनप्रतिनिधियों से आम जनता को समस्याओं से दूर करने की तमाम कोशिशों को लेकर राजद के प्रदेश सचिव ने मैदान में उतर कर बतौर अपनी उम्मीदवारी पेश कर दी. युवा राजद प्रदेश के सचिव ने बताया कि वर्तमान समय में राजद का सहयोग मिलेगा और इसके साथ ही बिहार में नगर विकास और आवास विभाग के द्वारा खरीद-फारोख्त के खिलाफ अब आम आदमी के द्वारा पार्षद, मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करेंगे. इसको लेकर नगर विकास विभाग को विशेष रूप में धन्यवाद दिया है और कहा कि अब नगर निगम के इस अहम पद पर युवाओं की भूमिका बढ़ेगी. इसको लेकर हमने भी अपनी दावेदारी पेश किया है. इसके साथ ही बताया कि बीते 20 साल से निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, राजनीति और लूट को दूर करने का काम करेंगे.

रिपोर्ट : विशाल

कटिहार में त्रिकोणीय हुआ एमएलसी चुनाव, राजद को लेकर तारिक अनवर ने कह दी बड़ी बात

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...