पटनासिटी : जल स्तर बढ़ने से गंगा किनारे बना सर्विस लेन बाढ़ के पानी में डूब गया है। जिसके कारण सर्विस लेन से फर्राटे भरने वाली गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। वहीं कंगन घाट के पास रहने वाले कई घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है।
कंगन घाट गुरुद्वारा के आगे सड़क पर दो फिट पानी चढ़ गया। सरकार ने पटना सिटी को जाम से निजाद दिलाने के लिए गंगा सर्विस लेन का निर्माण कराया गया था। जो किला घाट से लेकर भद्र घाट तक सड़क मार्ग पर परिचालन जारी है। जो अब पूरी तरह बंद हो चुका है।
बाढ़ की खतरा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सर्विस लेन पर वाहनों की परिचालन पर रोक लगा दी है। वहीं बैरिकेटिंग भी कर दी गई है, ताकि गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को रोका जा सके।
बाढ़ के खतरे को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन की ओर गंगा के पानी को सड़क मार्ग तक आने से रोकने के लिए बालू मंगाया गया। जिसे बोरे में भर कर बांध के रूप के इस्तेमाल किया जाएगा।


















