Advertisment

राज्य सरकार बालू चोर है, राज्य सरकार पत्थर चोर है- अन्नपूर्णा देवी

कोडरमाः राज्य सरकार बालू चोर है, राज्य सरकार पत्थर चोर है, राज्य सरकार राज्य को बेचने की बात सोच रही है। ये बातें केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि राज्य के सीएम कहते हैं कि राज्य के लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला। पीएम आवास की जगह अबुआ आवास मिलेगा। अबुआ आवास योजना चलाकर सरकार लोगाें को ठगने का काम कर रही है। पुरे देश में पीएम आवास योजना ने लोगों के सपने को साकार करने का कार्य किया है।

बालू के लिए बाहरी कंपनियों को टेंडर किया जा रहा है

लोगों को बालू नहीं मिलेगा, पत्थर लदी गाड़ियां पकड़ी जाएगी तो, लोगों का घर कैसे बनेगा। सरकार की दोहरी नीति से लोग परेशान हैं। बालू के लिए बाहरी कंपनियों को टेंडर किया जा रहा है। बालू, पत्थर और माइका के जरिए यहां के लोगों का पेट भरता है। सरकार इसे भी छीनने में लगी है।

राज्य की खनिज संपदाओं को बेचा जा रहा है

राज्य की खनिज संपदाओं को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस खूंटी की जमीन पर जाकर सीएम पीएम आवास योजना पर सवाल उठा रहे हैं, उसी धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के आदिम जनजाति के लिए पीएम जनमन योजना की शुरूआत की, जिसके तहत 28 लाख आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए 24 हजार करोड़ी की योजना लाई गई है।

ये भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल में जांच अभियान, नष्ट किए गए कई उत्पाद 

राज्य के लुप्त हो रहे आदिम जनजाति के लोगों की राज्य के सीएम को कोई चिंता नहीं है। हर राज्य के लिए केंद्र फंड समय पर भेजती है, लेकिन राज्य सरकार के पास काम करने की इच्छाशक्ति नहीं है और उंगली केंद्र सरकार की योजनाओं पर उठा रही है।

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...

Giridih SIR 2026 Voter List: गिरिडीह में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू,...

Giridih SIR 2026 Voter List: जिले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR-2026) अभियान के तहत वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो...