राज्य की सरकार विस चुनाव की तैयारी में अभी से जुटा

रांची: राज्य की सरकार विस चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गया है। इसको लेकर आज सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक में कार्य योजना बनेगी जायेगी।

मुख्यमंत्री  के निर्देश पर मुख्य सचिव ने 31 मई को विभागीय सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।  प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस बैठक में विभागीय कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा होगी।

अगले छह माह की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यहां मालूम हो कि अक्टूबर-नवंबर में झारखंड विधानसभा का आम चुनाव है।

इस लिहाज से राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव समाप्त होने से पहले ही विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय सचिवों को फ्लैगशिप योजनाओं की हुई प्रगति और अगले छह महीने में उन योजनाओं को पूरा करने की दिशा में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इनमें सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, किसानों की ऋण माफी व अन्य योजनाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। आम जनता से सीधे जुड़े इन योजनाओं को धरातल पर उतार कर अगले विधानसभा चुनाव में उसका लाभ लेना राज्य सरकार ने अपना पहला लक्ष्य निर्धारित किया है।

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img