फिल्मी स्टाइल में हुई चोरी: एस्बेस्टस काटकर ‘माई ज्वेलर्स’ से लाखों के गहने ले उड़े चोर

बोकारो: हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित राय चौक पर रविवार की रात चोरों ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। ‘माई ज्वेलर्स’ नामक प्रतिष्ठान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। उन्होंने दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को काटकर भीतर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

दुकान के मालिक अभिषेक कुमार के अनुसार, चोरी गए आभूषणों में 25 चांदी की चेन, करीब 200 ग्राम चांदी की बिछिया, मंगलसूत्र और एक सोने का हार शामिल है। कुल मिलाकर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हुए हैं।

गौर करने वाली बात यह रही कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे, लेकिन दो दिन पहले वज्रपात (आकाशीय बिजली) की वजह से कैमरा सिस्टम खराब हो गया था। चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को भांपते हुए कैमरे की वायरिंग को भी उखाड़ दिया, जिससे घटना का कोई फुटेज नहीं मिल सका।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Ranchi Crime: रॉक गार्डन के पास दिनदहाड़े CCL कर्मी का अपहरण,...

रांची के रॉक गार्डन के पास बाइक सवार CCL कर्मी मोहित कुमार सिन्हा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे में...

Rahul Gandhi Jharkhand Visit: नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे...

राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली पर संवाद और रांची...

Rupi Soren Health Update: सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें रांची के हिल...