पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज: फुलेरा गांव में लौटे पुरानी यादें, अब चुनावी रंग में रंगे दिखेंगे किरदार

Desk: भारत के सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में शुमार ‘पंचायत’ का चौथा सीजन एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने आ रहा है। प्राइम वीडियो ने 11 जून को इसका धमाकेदार और मजेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। इसके साथ ही शो की स्ट्रीमिंग डेट भी पहले से आगे खिसका दी गई है — अब यह 24 जून से ही भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम किया जाएगा।

टीवीएफ द्वारा निर्मित और दीपक कुमार मिश्रा व चंदन कुमार की जोड़ी द्वारा निर्देशित यह सीजन एक बार फिर काल्पनिक गांव फुलेरा में सेट है। ट्रेलर से साफ है कि इस बार कहानी गांव की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमेगी। मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच चुनावी मुकाबला गांव को रणभूमि बना देगा। ट्रेलर में देसी नारों, लोकगीतों और चुनावी वादों की भरमार दिखाई देती है, जो इस बार के सीजन को और भी दिलचस्प बना देता है।

पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज :

ट्रेलर में वही पुराने और प्रिय चेहरे दिखाई देते हैं – अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में जीतेन्द्र कुमार, गांव की मुखिया नीना गुप्ता, प्रधानपति रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा। इन सभी ने अपने सहज अभिनय से पिछली तीन किस्तों में दर्शकों को बांधे रखा और इस बार भी उनका जादू जारी रहने वाला है।

पंचायत सीजन 4 जहां गांव की राजनीति के दिलचस्प मोड़ों को उजागर करेगा, वहीं इसमें रिश्तों की गहराई, ग्रामीण जीवन की सादगी और हास्य का पुट भी बरकरार रहेगा। ट्रेलर यह इशारा करता है कि यह सीजन न सिर्फ मनोरंजन देगा, बल्कि कई सामाजिक सवाल भी उठाएगा।

जो दर्शक लंबे समय से फुलेरा लौटने का इंतज़ार कर रहे थे, उनके लिए 24 जून का दिन खास होने वाला है। ‘पंचायत 4’ प्राइम वीडियो की उन नई पेशकशों में से एक है, जिसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है — हंसी, ड्रामा और देसी तड़के के साथ।

 

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...