नामकुम थानेदार की गाड़ी को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुए अधिकारी और बॉडीगार्ड

रांची: नामकुम थानेदार मनोज कुमार और उनके बॉडीगार्ड अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना उस समय हुई जब वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे थानेदार की गाड़ी को जमशेदपुर की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक (JH-01-BQ-7677) ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिदरौल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानेदार मनोज कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं और 12 टांके लगे हैं। बॉडीगार्ड अमित कुमार के सिर और हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं।

एयरबैग ने बचाई जान
हादसे के वक्त थानेदार बीच की सीट पर और बॉडीगार्ड आगे की सीट पर बैठे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गाड़ी का एयरबैग खुलने से ड्राइवर और बॉडीगार्ड की जान बच गई। ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है।

अधिकारियों ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। बाद में एसएसपी चंदन सिन्हा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ऑर्किड अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। एसएसपी ने इसे हादसा करार देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच से लगता है कि ट्रक का स्टीयरिंग लॉक हो गया या चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे टक्कर हुई।

ट्रक चालक फरार, तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

बड़ा सवाल: जब खनन पर रोक, तो कहां से आ रहा था बालू?
राज्य में एनजीटी के आदेश पर बालू खनन पर रोक है, फिर भी बालू लदे ट्रक का इस क्षेत्र में आना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते से प्रतिदिन 150 से ज्यादा बालू लदे ट्रक और हाइवा गुजरते हैं। यह स्थिति इस ओर इशारा करती है कि अवैध खनन और परिवहन का धंधा खुलेआम चल रहा है, जिसे रोकने में प्रशासन असफल दिख रहा है।


Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...