पुत्री की बरामदगी को लेकर थाने का चक्कर लगा रहा पीड़ित परिवार

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो गांव की एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री की बरामदगी को लेकर लगातार थाना के चक्कर लगा रही है, लेकिन थाना पुलिस द्वारा कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होता देख पीड़ित परिवार द्वारा एसपी से पुत्री की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है।

Goal 22Scope News

15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के गायब होने को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया

विदित हो कि गत 22 अप्रैल को मानो गांव निवासी श्रवण सिंह की पत्नी ममता देवी अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के गायब होने को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया। जिसमें पीड़िता ने कहा कि 22 अप्रैल की दोपहर उनकी पुत्री सहेली से मिलने की बात कह घर से निकली लेकिन देर शाम होने के बावजूद जब पुत्री घर नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान जानकरी मिली की उनकी पुत्री मानो गांव के ही मनोज सिंह के पुत्र अंकित कुमार से मोबाइल पर बातचीत करती थी। जब इस संबंध में जानकरी लेने अंकित के घर गया तो उसके पिता व घर के अन्य सदस्यों ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया और कहा कि तुम्हारी पुत्री अब कभी वापस नहीं आएगी, जो करना है कर लो। जिसको लेकर अंकित को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

यह भी देखें :

उनकी पुत्री के गायब हुए एक महीना होने को है – पीड़िता

पीड़िता ने कहा कि उनकी पुत्री के गायब हुए एक महीना होने को है, लेकिन पुलिस खोजबीन करने की बजाय हाथ पर हाथ रखकर बैठा हुआ है। उन्होंने एसपी से गुहार लगाते हुए कहाकि अगर नामजद अभियुक्त को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया जाए तो उनकी गायब हुई पुत्री के बारे पता चल जाएगा। वहीं इस संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने कहा कि आईटी तकनीकी द्वारा लापता बच्ची की खोजबीन जारी है, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : समुदाय को TB मुक्त बनाने को लेकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक…

विश्वनाथ गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img