500 सालों का इंतजार हुआ खत्म, आज मंदिर में विराजेंगे रामलला

462
Advertisment

रांचीः आखिर वह शुभ दिन आ ही गया जिसका इंतजार लगभग 500 सालों से किया जा रहा था। इस दिन का इंतजार देश भर के लाखों करोड़ों लोग कर रहे थे। आज अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाने वाला है। आज रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे।

Advertisment

84 सेकेंड का है शुभ मुहुर्त

आज दोपहर 12 बज कर 20 मिनट मुहुर्त शुरु होगी। उसके बाद मुख्य पूजा का शुभ मुहुर्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से 12 बज कर 30 मिनट के 32 सेकेंड तक होगी। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का शुभ मुहुर्त होगा जब रामलला को मंदिर में विराजमान किया जाएगा।

Advertisement