22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला को मंदिर में कराएंगे विराजमान

रांचीः पूरा देश की निगाहें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तरफ लगा हुआ है। आने वाले 22 जनवरी को मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर पूरी अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश भी जुड़ गया है। पूरे देश से लोग 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में जुड़ रहे हैं।

60 करोड़ लोग जुड़ेगें

इस दिन को खास बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस खास दिन का गवाह बनने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 60 करोड़ लोग जुड़ने वाले हैं। इस खास दिन को सभी मीडिया प्लेटफोर्म पर लाइव दिखाया जाने वाला है।

पांच लाख गांव सीधे जुड़ेगें कार्यक्रम से

यूपी के साथ देश के सभी मंदिर-मठ आदि में पूजा-अर्चना के साथ ही पांच लाख गांवो को भी प्राण-प्रतिष्ठा से जोड़ने वाले हैं। इस दिन अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए पहली जनवरी से ही घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरण कर राम मंदिर के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-ठंड का कहर जारी, 17 को बारिश का अनुमान 

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विधि-विधान के साथ रामलला को मंदिर में विराजमान कराएंगे। इस दिन बीजेपी ने अपने सभी विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मंदिर में ड्यूटी लगाई है। प्राण-प्रतिष्ठा के  दिन ही हर मंदिर में घंटे-घड़ियाल की गूंज भी सुनाई देने वाली है।

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...