जेल से बुना गया था हत्या का तानाबाना, गोली मारने वाले 2 अपराधी अरेस्ट

गया : हत्या का तानाबाना – आगामी सात जून को कचहरी से लौट रहे शख्स परवेज को दिनदहाड़े गोली मारने वाले अपराधियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो में एक आदित्य उर्फ अनीस मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है तो वहीं दूसरा सागर कुमार नई गोदाम महारानी रोड का रहने वाला है। पकड़े गए अपराधियों में अपना अपराध कबूल किया है। परवेज को दो गोली मारी गई थी।

दोनों गोली पकड़े गए अपराधी आदित्य ने ही मारी थी। खास बात यह कि परवेज की हत्या की प्लानिंग सेंट्रल जेल में बनाई गई थी। जेल में बंद सोनू कुरैशी के इशारे पर आदित्य और सागर को हायर किया गया था। इस बात की पुष्टि सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने की है।

Cesto mart add 2 22Scope News

हत्या का तानाबाना –

सिटी एसपी प्रेरणा कुमार में बताया कि सात जून को बिसार तालाब के पास बाइक सवार अपराधियों ने परवेज को गोली मारी थी। परवेज का इलाज फिलहाल चल रहा है। उन्होंने बताया कि परवेज का भी आपराधिक इतिहास रहा है। सोनू कुरैशी, परवेज और राहुल रवानी तीनों चंदौती थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुई हत्या मामले में जेल में बंद थे।

जेल में सोनू कुरैशी और राहुल रवानी की परवेज से अनबन हो गई। इसके बाद परवेज और राहुल की जमानत हो गई। जमानत मिलने के बाद सोनू कुरैशी के इशारे पर राहुल रवानी ने सागर और आदित्य को हायर किया और घटना को अंजाम दिया।

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

हत्या का तानाबाना –

एसपी सिटी ने बताया कि घटना को अंजाम दने के वक्त आदित्य और सागर के अलावा दो और लोग थे। उन दोनों की तलाश जारी है। घटना के वक्त सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों द्वारा पहनी गई चप्पल जीन्स बरामद कर ली गई है।

इधर सूत्रों का कहना है हत्या की डील पांच लाख में हुई थी। हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर एसपी सिटी ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा। कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़े : कोतवाली थाना के डायल-112 में पोस्टेड महिला ASI की मौत, हार्ट अटैक बताया जा रहा कारण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट हत्या का तानाबाना हत्या का तानाबाना

 

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...