काम जारी रखने पर अड़ा मजदूर तो लाठी-डंडे से पीटने लगे साथी

बोकारो: कंपनी में काम करने को लेकर मजदूरों के दो गुट बन गए. एक गुट काम करना चाहता है वहीं दूसरा गुट काम को बाधित करना चाहता है. जब एक मजदूर काम करने पर अड़ गया तो दूसरे गुट ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी. अब मामला थाने तक जा पहुंचा है.

मामला नीरज कंपनी का है. गेट पास नहीं बनने को लेकर कार्यरत मजदूरों में 2 गुट बंट गया है. एक गुट कंपनी के कामकाज को प्रभावित कर रहा है वहीं दूसरा गुट कंपनी में काम करना चाहता है. कंपनी में कार्यरत पप्पू कुमार शर्मा जब ड्यूटी जाने के क्रम में मनसा गेट पहुंचे तो वहां पर मौजूद पहले से दूसरे गुट के लोगों ने पप्पू कुमार शर्मा का रास्ता रोक लिया. उन्हें ड्यूटी नहीं जाने के लिए बोला गया. उन लोगों का कहना है कि काम करने नहीं जाना है क्योंकि हम लोगों का गेट पास नहीं बना है इसलिए तुमको भी काम पर नहीं जाना होगा.

पीड़ित मजदूर ने जब इसका विरोध किया तो उनलोगों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. आरोपियों ने उसके पास से 600 रुपये नकद और मोबाइल भी झपट लिया. पीड़ित ने वीरेंद्र महतो, सहदेव महतो ,मोहिन आलम जब्बार अंसारी और गोविंद महतो पर मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत माराफारी थाना में दर्ज कराई है. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. पप्पू कुमार के मुताबिक इस घटना से पहले भी उन्हे जान से मारने की धमकी मिली है और बोला गया है कि परिवार वालों को भी जान से मार दिया जायेगा.

रिपोर्ट- चुमन कुमार

 

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...