कलवर्ट में जलजमाव की सफाई करने गया युवक पानी के बहाव में बहा

निरसा/धनबाद. निरसा विधानसभा के कापासारा रायपाड़ा निवासी मनेश राय मंगलवार की देर शाम ईसीएल द्वारा बनाए गए कलवर्ट में हो रहे जलजमाव की सफाई के दौरान फंस गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। लोगों द्वारा ऐसी आशंका जाताई जा रही है कि शायद उसकी मौत हो गयी हो।

जलजमाव की सफाई करने गया युवक बहा

घटना के समय उनके साथ सफाई कर रहे अन्य तीन चार युवकों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वे लोग सफल नहीं हो पाए। इसके बाद दो जेसीबी मशीन से हैंबरिंग से कलवर्ट को तोड़कर उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वृन्दावानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विमल रवानी एवं एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के मुखिया अजय राम ने बताया कि बारिश के कारण घरों में पानी घुस रहा था। इसके कारण तीन चार युवक कलवर्ट में जमे जलकुम्भी की सफाई करने गए। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के बहाव में मनेश बहने लगा।

अन्य युवक उसे बचाने का भरपूर प्रयास किये। परन्तु उसे बहने से बचा नहीं पाए। और वह कलवर्ट में जाकर कहीं फंस गया। ईसीएल की लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई। ईसीएल को इतना छोटा कलवर्ट नहीं बनाना चाहिए था। हमलोग उम्मीद जता रहे हैं कि वह सही सलामत बाहर आ जाए।

संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...