संविधान पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्यों बोले सुबोध कांत सहाय

पटना : संविधान- भारत जोड़ो यात्रा के बिहार प्रभारी सुबोध कांत सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं. राहुल गांधी 132 दिन में तकरीबन 3009 किलोमीटर की यात्रा की है. वे अभी जम्मू में हैं. सुबोध कांत सहाय ने कहा संविधान के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ किया जा रहा है. संविधान दिवस के अवसर पर इस चीज को हर जगह कांग्रेस संकल्प को दोहरा रही है.

संविधान: कांग्रेस का 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक कार्यक्रम

सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश की आजादी 1947 में मिली. उसके बाद संविधान लागू हुआ, लेकिन आज उस पर सबसे ज्यादा खतरा है. संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी ने लेफ्ट से भी हाथ मिलाया. राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का हक मारकर भी देश में व्यापक एकता के प्रतीक के तौर पर उभरे. कांग्रेस का 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक कार्यक्रम है, जिसमें 6 लाख गांव को हमलोग टच करेंगे और 250000 पंचायतों को देशव्यापी यात्रा में शामिल किया जायेगा.

subodh kant1 22Scope News

जानिए नीतीश कुमार के यात्रा में शामिल होने पर अखिलेश सिंह ने क्या कहा

27 जनवरी से बिहार से यात्रा शुरू होगी. कल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्षों और प्रदेश के डेलीगेट के साथ संवाद होगा. वहीं भारत जोड़ो यात्रा के समापन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ना जाने के सवाल पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा उनका समाधान यात्रा चल रहा है, हो सकता है उस वजह से वह नहीं जा पा रहे होंगे.

विपक्ष को गोलबंद होना चाहिए

अखिलेश सिंह ने कहा राहुल गांधी लगातार इस बात की हमेशा तरफदारी करते रहे हैं कि देश में गोलबंदी होना चाहिए. राहुल गांधी का काम था आमंत्रित करने का जो उन्होंने कर दिया. नीतीश कुमार भी कहते हैं विपक्ष को गोलबंद होना चाहिए लेकिन अब इसका उत्तर नीतीश कुमार से मांगना चाहिए. अखिलेश सिंह ने कहा आरजेडी की तरफ से कोई रिप्रेजेंटेटिव वहां जाएगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

JCECEB Polytechnic Entrance Exam 2026: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए सभी...

JCECEB Polytechnic Entrance Exam 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन-2026, 12 जुलाई को होगा।...

Ranchi Lohardaga MEMU Train Delay: रांची-लोहरदगा मेमू की लेटलतीफी से परेशान...

Ranchi Lohardaga MEMU Train Delay: रांची-लोहरदगा रेल रूट पर चलने वाली MEMU ट्रेन की लगातार देरी यात्रियों के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह की...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: शनिवार को रामगढ़ जिले के डांडी ब्लॉक में गिद्दी हॉस्पिटल चौक पर CPI (ML) और बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन...