Best GPS in Jharkhand
Advertisment

21 तक वज्रपात,ओलावृष्टि के साथ बारिश की आशंका

रांची: बंगाल की खाड़ी में एंडी साइक्लोन बना हुआ है. झारखंड के हिस्से से एक टर्फ भी आंध्र प्रदेश की ओर जा रहा है. झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में रविवार से ही इसका असर दिख रहा है.

19 मार्च को इसका सबसे व्यापक असर दिख सकता है. राज्य के कुछ हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ओलावृष्टि और गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के चार जिलों- पूर्वी  सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा को छोड़ शेष सभी जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

इधर, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 40 मिमी बारिश खूंटी जिले के अड़की प्रखंड में दर्ज की गयी है. सिमडेगा और चाईबासा जिले के कई हिस्सों में भी अच्छी बारिश की सूचना है.

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा है कि 19 मार्च को कई स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है. कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं.

20 मार्च को पश्चिमी और मध्य हिस्से में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 21 मार्च का भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

22 मार्च से मौसम शुष्क होने का अनुमान है. श्री आनंद के अनुसार, ओलावृष्टि, गर्जन और वज्रपात से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. ऐसे समय में लोगों को संयमित रहने की जरूरत है. तेज हवा के समय सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए. किसानों को फसलों को बचाने के उपाय करने चाहिए.

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...