JDU की सदस्यता लेने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे निशांत, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज यानी 11 मार्च को पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए निशांत कुमार का स्वागत किया और उन्हें फूल-गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। पार्टी दफ्तर में कई बड़े नेताओं की मौजूदगी दिखी।

निशांत का पहली बार JDU कार्यालय पहुंचना राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है

आपको बता दें कि पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार का पहली बार जदयू कार्यालय पहुंचना राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से उनके सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा तेज थी और अब पार्टी में औपचारिक एंट्री के बाद वे लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में निशांत युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे। खासकर, युवा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी नाराजगी दूर करने और पार्टी को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Nishant Kumar 2 1 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश आने वाले समय में दिल्ली की राजनीति में ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले समय में दिल्ली की राजनीति में ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत रखने की जिम्मेदारी धीरे-धीरे निशांत कुमार को सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में निशांत कुमार ने जदयू कार्यालय पहुंचकर युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनकी राजनीतिक गतिविधियां और तेज होंगी।

Nishant Kumar 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img