तोरणी नदी के किनारे खेत में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

मुंगेर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, लोढ़िया और कोराजी गांव के बीच स्थित तोरणी नदी के समीप एक खेत में 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया। सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और तुरंत इसकी सूचना रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्य पंकज यादव को दी।

DIARCH Group 22Scope News

मुखिया प्रतिनिधि संतोष राय ने संग्रामपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी

सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष राय ने संग्रामपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान की। मृतक की पहचान तारापुर प्रखंड के गनेली पंचायत के कोराजी गांव निवासी प्रीतम कुमार पिता मनोज मंडल के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, प्रीतम पिछले दो दिनों से घर से लापता था और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। वह कांवरिया पथ पर दुकान चलाता था।

यह भी देखें :

किसी ने उसकी हत्या कर शव को तोरणी नदी किनारे खेत में फेंक दिया – परिजन

परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को तोरणी नदी किनारे खेत में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। संग्रामपुर थाना पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। यह घटना न केवल मृतक के परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए दर्दनाक और चिंताजनक बन गई है।

यह भी पढ़े : चानन नदी में 5 बच्चे स्नान करने गए 3 की डूबने से हुई मौत

गौतम कुमार का रिपोर्ट

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...