महाकुंभ 2025 में नहीं होगी मांस-मदिरा की बिक्री, CM Yogi का बड़ा ऐलान

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 में  नहीं होगी मांस-मदिरा की बिक्री, CM Yogi का बड़ा ऐलान। महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा की बिक्री नहीं होगी।

CM Yogi आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में सभी 13 अखाड़ों, खाक-चौक परंपरा, दण्डीबाड़ा परंपरा और आचार्यबाड़ा परंपरा के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह घोषणा की।

CM Yogi ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन सनातन धर्म के ध्वजवाहक अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के निर्देशन में उनके ही द्वारा किया जाता है। राज्य सरकार, इसमें सहयोगी है और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुगण अतिथि हैं।

महाकुंभ में दुनिया करेगी सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार

CM Yogi ने कहा कि महाकुंभ में पूरी दुनिया करेगी सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार करेगी। सनातन परंपरा के सम्मान के लिए सरकार समर्पित है।

CM Yogi ने कहा कि साधु-संतों, संन्यासियों, वैरागियों सहित समस्त सनातन समाज की भावनाओं का सम्मान रखते हुए प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला क्षेत्र में संत समाज के साथ संवाद कर रहे थे।

इस बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि तथा खाक-चौक परंपरा, दण्डीबाड़ा परंपरा और आचार्यबाड़ा परंपरा के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

प्रयागराज आगमन के विशेष अवसर पर CM Yogi ने पूज्य शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज से भी भेंट की और महाकुंभ आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया।

लगभग 20 मिनट तक चली इस भेंट के दौरान CM Yogi ने शंकराचार्य जी से कहा कि राज्य सरकार, पूज्य संतगणों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध कर रही है। महाकुंभ 2025, कुंभ 2019 से भी अधिक दिव्य और भव्य होगा।

CM Yogi ने कहा कि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में समय-समय पर पूज्य संतगणों का मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।

CM Yogi बोले – महाकुंभ-25 में हरेक को हंगे अविरल-निर्मल गंगा-यमुना के दर्शन

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि पावन त्रिवेणी संगम में स्नान की अभिलाषा लिए महाकुंभ आने वाले हर संत और श्रद्धालु को अविरल-निर्मल गंगा-यमुना के दर्शन होंगे। पवित्र नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन साधु-संत समाज का सहयोग भी अपेक्षित है।

CM Yogi ने यह भी कहा कि महाकुंभ के दौरान ब्रह्मलीन होने वाले साधु-संतों की समाधि के लिए प्रयागराज में शीघ्र ही भूमि आरक्षित कर दी जाएगी।

CM Yogi ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में ही सनातन समाज का उत्कर्ष संभव है। महाकुंभ 2025, कुंभ 2019 से भी अधिक भव्य हो, इसके लिए सभी को योगदान करना होगा। संतों की कृपा और प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज अयोध्या, वाराणसी और ब्रजधाम के नए स्वरूप का दर्शन पूरी दुनिया कर रही है।

विशेष अवसर पर ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरी जी महराज की स्मृति को नमन करते हुए CM Yogi ने कहा कि आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के पास कॉरीडोर का निर्माण भी हो रहा है। उन्होंने सभी संतों से स्वच्छ महाकुंभ के अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के संकल्प के लिये यह सभी के लिए उचित होगा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए।

यूपी के प्रयागराज में रविवार को सीएम योगी यादित्यनाथ
यूपी के प्रयागराज में रविवार को सीएम योगी यादित्यनाथ

CM Yogi बोले – यूपी में गोहत्या अपराध है, दोषी के लिए उम्र कैद की सजा का प्रावधान

संत समाज की ओर से गो-हत्या पर प्रतिबंध की मांग पर CM Yogi ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोहत्या अपराध है। गोहत्या के विरुद्ध उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही, राज्य सरकार 7 हजार से अधिक गोवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रही है, जहां 14 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित है।

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामान्य लोगों को भी गोसेवा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण के इस सेवाकार्य को आगे बढ़ाने में संत समाज का सहयोग अपेक्षित है। यह सर्वथा उचित होगा कि सभी आश्रमों में गोवंश संरक्षण स्थल का विकास हो। हर आश्रम में गोसेवा हो।

महाकुंभ में सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए CM Yogi ने सभी संतों-संन्यासियों, आचार्यों से अनुरोध किया कि अपने आश्रम में तब तक किसी को प्रवास की अनुमति न दें जब तक कि उनका विधिवत सत्यापन न कर लिया जाए।

इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार और सनातन धर्म की जयघोष के बीच CM Yogi ने एक-एक सभी पूज्य साधु-संतों, आचार्यों को अंगवस्त्र पहना कर अभिनंदन किया। संतगणों के समक्ष महाकुंभ 2025 के प्रबन्धन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में एक लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

रविवार को प्रयागराज में संगम स्थल पर पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ
रविवार को प्रयागराज में संगम स्थल पर पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज में अखाड़ों औऱ साधु-संतों ने कहा – CM Yogi आदित्यनाथ हैं सनातन धर्मध्वज के रक्षक

संगम तट पर CM Yogi आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित अखाड़ों एवं साधु-संतों के साथ संवाद के इस कार्यक्रम में सभी 13 अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के साधु-संतों, आचार्यों ने कहा कि CM Yogi आदित्यनाथ सनातन धर्मध्वज के रक्षक हैं, जिनके नेतृत्व में आज सनातन समाज गौरवान्वित हो रहा है।

संतों ने कहा कि योगी जी पहले CM हैं, जो महाकुंभ के विषय में साधु-संतों, आचार्यों से इस तरह से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं व सुझाओं को सुनकर लिपिबद्ध कर रहे हैं। साधु-संतों, आचार्यों के लिए यह अवसर अतुलनीय है।

संत गणों ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर संतुष्टि जताई। साथ ही कहा कि मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों को देखकर यह साफ हो जाता है कि महाकुंभ-2025 प्रयागराज में पूर्व में आयोजित हुए सभी अर्धकुंभ – महाकुंभ से भव्य एवं दिव्य होगा।

अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में CM Yogi को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में तनाव व्याप्त है। एक देश, दूसरे देश के साथ युद्ध को आतुर हैं।

CM Yogi के नेतृत्व में आयोजित होने वाला महाकुंभ-2025 पूरे विश्व को शांति का संदेश देने वाला होगा। पूरा संत समाज इसमें अपना योगदान करने को आतुर है। अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने संत समाज की सुरक्षा के अच्छे प्रबंध की भी अपेक्षा जताई।

Saffrn

Trending News

Ranchi School Fee Hike Action: री-एडमिशन फीस अवैध, 10% से ज्यादा...

रांची में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर प्रशासन सख्त, री-एडमिशन फीस अवैध घोषित, 10% से ज्यादा बढ़ोतरी पर कार्रवाई की चेतावनी।Ranchi School Fee...

Jharkhand Paper Leak Scam: सिपाही भर्ती में 10 लाख की डील,...

 झारखंड सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, अभ्यर्थियों से 10 लाख में डील, संगठित गैंग और पूरी साजिश का पर्दाफाश।Jharkhand Paper Leak...

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, आज चुना जाएगा नया...

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव, नीतीश कुमार आज इस्तीफा देंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान संभव।Bihar Politics...

Maiyan Pension Scheme Update: अप्रैल में नहीं मिलेगा पैसा, 87 लाख...

 झारखंड में मंईयां और पेंशन योजनाओं के 87 लाख लाभुकों को अप्रैल में राशि नहीं मिलेगी, स्वीकृत्यादेश में देरी से भुगतान अटका।Maiyan Pension Scheme...

Jharkhand Weather Alert: 12 जिलों में Heat Wave का खतरा, पारा...

झारखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, कई जिलों में तापमान 35°C पार, 17 अप्रैल को 12 जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी।Jharkhand Weather Alert...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img