ड्यूटी के दौरान चौकीदार की हत्या

खगड़िया : खगड़िया बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाठी चौक के पास अपराधियों ने ड्यूटी के दौरान चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। बेलदौर थाने के महाल 2/14 के चौकीदार तिलाठी गांव निवासी चौकीदार घनश्याम मालाकार की ऑन ड्यूटी तेज धारदार हथियार से मुंह को चिथडे कर निर्मम हत्या कर दी। उक्त चौकीदार तिलाठी चौक पर ड्यूटी पर तैनात था। बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा इनकी निर्मम हत्या कर देने की बात बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थानाध्यक्ष साथ सशस्त्र बल के पर घटनास्थल पर पहुंचा गया। जांच के क्रम में मृत व्यक्ति का पहचान बेलदौर थाना में प्रतिनियुक्त चौकीदार घनश्याम मालाकार के रूप में हुई है। एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खगड़िया की उपस्थिति में घटनास्थल पर जांच की जा रही है। घटना के कारणों एवं घटना कारित करने वालों का पता लगाया जा रहा है एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...