Advertisment

नगर निगम में घुसे चोर ले गये कंप्यूटर, कई अहम डाटा भी…

बेगूसराय: बिहार में अपराधियों और चोरों का मनोबल देख कर यह तो पहले से ही साफ पता चलता है कि उनके अंदर अब पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है। अब चोरों ने एक और बड़ा दुस्साहस किया और नगर निगम के कार्यालय में चोरी कर ली। घटना बेगूसराय नगर निगम कार्यालय की है जहां बीती रात चोरों ने नगर निगम कार्यालय में घुस कर तीन कंप्यूटर की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरी गए कंप्यूटर में कई अहम डाटा हो सकते हैं। फ़िलहाल चोरी गए कंप्यूटर में क्या डाटा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें – तुम्हारी औकात क्या है और लड़के ने निकाल ली…, पढिये क्या हुआ जब आमने सामने मिले एक युवती और उसके दो बॉयफ्रेंड

मिली जानकारी के अनुसार चोर नगर निगम कार्यालय के पीछे नगर पालिका मार्किट की तरफ से छत और रेलिंग के सहारे वेंडीलेटर तोड़ कर कार्यालय के अंदर घुसे और फिर तीन कंप्यूटर सिस्टम की चोरी कर फरार हो गये। कार्यालय कर्मियों को चोरी की घटना का पता बुधवार की सुबह पता चली जब कर्मी कार्यालय पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। वहीं नगर निगम कार्यालय में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   BJP नेता ने लोगों से की अपील ‘मत जाइये मोदी जी की रैली में’, तब होगा बिहार का…

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...