हर्ल खाद कारखाना में चल रहा धरना समाप्त, लिखित में मिला ये आश्वासन

झरिया (धनबाद) : हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड हर्ल खाद कारखाना में बीते दिन सोमवार को 11 हजार का पैनल में शॉर्ट सर्किट से दो ठेका कर्मी झुलस गए. जिसके बाद दोनों ठेका कर्मियों को इलाज के लिए धनबाद में भर्ती कराया गया. उसके बाद से हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड हर्ल खाद कारखाना के मुख्य गेट को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बंद कर दिया गया. जो की चार दिनों तक मुख्य गेट को बंद रखा गया.

गुरुवार को हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल खाद कारखाना) के महाप्रबंधक, धनबाद जिले के एसडीएम, सिंदरी एसडीपीओ और संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि के साथ वार्ता किया गया. जो की घंटों वार्ता चली. अंतिम संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधि की सारी मांगे पूरा कर दिया गया है. इस वार्ता की सफलता की खबर को सुनकर कार्यकर्ता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.

संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के प्रति नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया, और संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया. इधर संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से वार्ता की. सभी बातों को कार्यकर्ताओं के बीच रखी गयी. संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि ने बताया कि घायल दोनों ठेका मजदूरों को अब जमशेदपुर के टीएमसीएच में इलाज किया जाएगा, और जब तक वह ठीक नहीं होते हैं तब तक हर्ल कंपनी दोनों ठेका मजदूरों को नियोजन देगी. अगर इलाज के दौरान दोनों ठेका मजदूरों में किसी की मौत हो जाती है तो हर्ल कंपनी उनके परिजनों को स्थाई नौकरी देगी.

रिपोर्ट: अनिल

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...